UP News : नारी निकेतन की 73 संवासिनी एक साथ हुईं कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली नारी निकेतन में कोरोना बम फूटा है। यहां एक साथ 73 संवासिनी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। यह बरेली जिले में अभी तक एक दिन में किसी एक जगह मिले सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या है। एक साथ इतनी संवासिनी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि संक्रमण कैसे फैला।
सहारनपुर में 68, मेरठ में 50 कोरोना मरीज
स्वतंत्रता दिवस के दिन भी मेरठ सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के जिलों में कोरोना का संक्रमण जारी रहा । शनिवार को सहारनपुर जिले में 68 और मेरठ में 50 और कोरोना पॉजिटिव मिले। मेरठ में तीन पुलिसकर्मी, एक डेढ़ साल की मासूम समेत 50 और कोरोना पॉजिटिव की हुई है। बुलंदशहर में सीएमओ समेत 20 मुजफ्फरनगर में 24 और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इस तरह वेस्ट यूपी के चार जिलों में 162 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर भी सहारनपुर में कोरोना का विस्फोट जारी रहा। सहारनपुर में 68 और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के साथ ही अब कुल संख्या 2068 हो गई है। वही मेरठ में तीन पुलिसकर्मियों और पुलिसकर्मियों के दो मासूम जिसमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है समेत 50 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब मेरठ जिले में कुल संख्या 2777 हो गई है। बुलंदशहर जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सीएमओ शनिवार को कोरोना संक्रमित हो गए। वैसे बुलंदशहर जिले में कुल 20 लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। अब कुल संख्या 1741 हो गई है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में 24 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही कुल संख्या 1209 हो गई है।

error: Content is protected !!