UP News : डीएम का आदेश, भू-माफियाओं पर कोई रहम नहीं

नोएडा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो के खिलाफ योगी सरकार सख्त नजर आ रही है। इसका असर जिला गौतमबुद्ध नगर में भी दिखाई दे रहा है। यहां पर अब भू-माफियाओं पर रहम नहीं किया जाएगा। भू-माफियाओं को चिन्हित कर उन पर मुकदमे दर्ज किए जायेंगे। 
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को बताया कि शासन लगातार भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के साथ जिले में जितने भी भू-माफिया है उनको जल्द से जल्द चिन्हित किया जाएगा, उसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग में अबतक 50 तहरीर लंबित हैं, जिनमें प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इसमें जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज करवाया जाएगा और उन भू माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। 

error: Content is protected !!