Sunday, May 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जय श्रीराम के उद्घोष से कल्याण सिंह को दी गई...

UP News: जय श्रीराम के उद्घोष से कल्याण सिंह को दी गई अंतिम विदाई

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राम मंदिर आंदोलन के दौरान किसी भी रैली में तीन बार जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम के उद्घोष से अपना संबोधन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधान भवन की तरफ बढ़ा तो ’जय श्रीराम’ ही सुनाई पड़ा। कुछ उसी अंदाज में यह नारा सुनाई दिया, जैसे कल्याण सिंह मंच से करते थे। हर समर्थक और कार्यकर्ता ने जय श्रीराम के नारों से अपने नेता को विदाई दी। आंखें नम थी लेकिन जय श्रीराम कहने में पूरा जोश दिख रहा था। फूलों से सजे सेना के वाहन पर सवार पार्थिव शरीर दोपहर बारह बजे दो माल एवेन्यू से निकला था और पीछे कार्यकर्ताओं का कारवां था। रास्ते भर जय श्रीराम के नारे गुंजते रहे तो जब तक सूरज चांद रहेगा बाबूजी तेरा नाम रहेगा भी नारे सुनाई पड़ रहे थे। विधानभवन के सामने और भाजपा मुख्यालय के बाहर भी भारी भीड़ से जय श्रीराम के नारे सुनाई दे रहे थे। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रभू श्रीराम का नाम लिया और कहा कि प्रभू श्रीराम कल्याण सिंह को अपने चरणों में जगह दें। जय श्रीराम नारों की यह गूंज अमौसी एअर पोर्ट तक दिखाई दी। जगह-जगह मौजूद कार्यकर्ता अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने को खड़े थे। शायद यह कल्याण सिंह के प्रति और श्रद्धा का भाव था कि रविवार भोर से ही माल एवेन्यू की तरफ लोगों का कारवां बढ़ता जा रहा था। मंत्री और पौत्र संदीप सिंह के सरकारी बंगला दो माल एवेन्यू में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखा था, जहां पीजीआइ में भर्ती होने से पहले कल्याण सिंह रहते थे। एक तरफ रक्षा बंधन का पर्व तो दूसरी तरफ अपने नेता को श्रद्धांजलि देना था। हर किसी ने पहला काम श्रद्धांजलि देने के लिए चुना। सुबह आठ बजे से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आकर श्रद्धासुमन अर्पित कर चली गईं थीं। रात में ही मौत की सूचना पाकर कल्याण सिंह के गृह जिले अलीगढ़ से भी उनके चाहने वाले आते दिख रहे थे।

यह भी पढ़ें : रक्षा बंधवाने ननिहाल आए युवक की सड़क हादसे में मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!