Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP मुख्यमंत्री 09 को करेंगे सल्फरलेस चीनी प्लांट का लोकार्पण, संगठन को...

UP मुख्यमंत्री 09 को करेंगे सल्फरलेस चीनी प्लांट का लोकार्पण, संगठन को गति देंगे भाजपा अध्यक्ष

गोरखपुर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 09 दिसम्बर को गोरखपुर आयेंगे। स्वतंत्रदेव सिंह जहां संगठनात्मक कार्य को गति देंगे वहीं मुख्यमंत्री द्वारा पिपराईच चीनी मिल में सल्फरलेस सुगर प्लाण्ट की परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह हवाई यात्रा कर लखनऊ से चलेंगे और सुबह 09 बजे एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद वह सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ 287 पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और मंडल अध्यक्ष से रूबरू होंगे। फिर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे और यहां पर दिन के 10 बजे से गोरखपुर जिला और महानगर के पदाधिकारियों से मुलाकात का सिलसिला शुरू होगा। दोपहर 12 बजे वे गोरखपुर जिला, महानगर और महराजगंज जनपद के मंडल प्रभारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों को गति देंगे। 
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि अंतिम बैठक दोपहर 02 बजे से होगी। इसमें मंडल प्रभारी, भाजपा के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन भी 09 दिसम्बर को अपराह्न 02.40 बजे गोरखपुर होगा। वे 02.45 से 03.30 तक पिपराईच चीनी मिल में सल्फरलेस सुगर प्लाण्ट की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। शाम 04.00 बजे गोरखनाथ मंदिर आयेंगे।


📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com

📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।

📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com


📣 महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान

आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!

मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!

हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।

हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।

कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।

कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular