UP : छह वाहन चोर गिरफ्तार, 31 कारें बरामद
प्रादेशिक डेस्क
रायबरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। एसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इन वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। पुलिस ने संतोष कुमार, प्रिंस मिश्रा, राजीव कुमार सिंह उर्फ ओम सिंह, अब्बास, नूरूल अंसार और कमालू को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। इसके अलावा छह फरार वाहन चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी और अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि बाकी वाहन चोरों का पता लगाया जा रहा है। वाहन चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कारें एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम व उसके आसपास से चुराई गई हैं। लखनऊ से भी कई वाहन चुराए गए हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। इसके लिए प्रिंटर आदमी व्यवस्था थी।
यह भी पढें : 70 लाख का फिरौती मांगने वाला धरा गया
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310