UP एमएलसी चुनाव-भाजपा नेताओं ने सपा समर्थक को पीटा
– कई मतदान केंद्रों पर हुआ हंगामा
फर्रुखाबाद (हि.स.)। फर्रुखाबाद में मंगलवार को संम्पन्न हुए एमएलसी स्नातक चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर हंगामा हुआ। एक मतदान केंद्र पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने सपा समर्थक नेता की पिटाई कर दी। जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मोहम्मदाबाद विकास खंड कार्यालय में चल रहे एमएलसी निर्वाचन में सपा के मतदाताओं को लेकर भाजपा के समर्थकों की भिड़ंत हो गई। इस मौके पर पुलिस हटो-बचो का खेल खेलती रही।
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव को सूचना मिली की भाजपा समर्थक उनके मतदाताओं को जाने से रोंक रहें है। जिसकी शिकायत पूर्व मंत्री नें जिलाधिकारी से की। उसी दौरान सूचना मिलने पर सपा नेता सचिन सिंह यादव (लव) व चेयरमैंन हरीश कुमार मतदान केंद्र पर आ गये।सचिन यादव नें प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार से कहा कि उनके प्र्त्याशी के मतदाता रोंके जा रहें हैं। उसी दौरान मौके पर मौजूद भाजपा के एजेंट और समर्थक तकरार करने लगे। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। बाद में रोंके गये मतदाताओं को मतदान के लिए अन्दर भेजा गया।
सचिन ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप व अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव से भी वार्ता की। इसके साथ ही सचिन नें भी अपना मतदान किया। भगवा मास्क कर रहा सपा नेता सचिन यादव नें आरोप लगाया की जो लोग भगवा मास्क पहनकर मतदान करनें के लिए आ रहे हैं उन्हें सीधे भीतर जाने दिया जा रहा है। जबकि बिना भगवा मास्क के लोगों को भीतर जाने में आपत्ति की जा रही है। जिससे सपा के मतदान पर फर्क पड़ेगा। वही, दूसरी तरफ राजेपुर विकास खण्ड में चल रही मतदान में मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश कर रहे सपा नेता (प्रधान) के साथ भाजपा नेताओं नें मार पीट कर दी।
हुआ यह कि, सपा समर्थक शैलेन्द्र यादव मतदान केंद्र पंहुचे। उसी दौरान मौके पर पंहुचे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह आदि नें उसे टोंक दिया। भाजपा नेताओं नें उसकी मतदाता पर्ची मांगी, तो उसे वह नही दिखा पाया। लेकिन उसके बाद भी वह मतदान केंद्र के भीतर जाने लगा। जिस पर भाजपा नेताओं नें रोंका ना रुकनें पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नें उनके साथ मारपीट कर दी। हंगामा होने से पुलिस के हाथ पैर फूल गये।
सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम और थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें समझाकर मामले को शांत किया। क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने बताया कि मामला शांत कर दिया गया है।