Sport News : खेल विवि और स्टेडियम में निखरेगी युवा प्रतिभा

मेरठ (हि.स.)। युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। खेलों में युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में 81 स्टेडियम बन चुके हैं और 20 स्टडियम का निर्माण चल रहा है। जबकि मेरठ में खेल विवि बनाया जा रहा है। 

युवाओं के विकास के लिए शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, खेल आदि क्षेत्रों में कई अवसर मौजूद हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कराकर उद्यम स्थापित कराने पर विशेष बल दे रहे हैं। इसी तरह से खेलों के क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। युवाओं को फिट और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए खेलों के विकास के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय कार्यक्रम ’खेलो इण्डिया’ चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ग्राम, ब्लाक स्तर पर खेलो इण्डिया, फिट इण्डिया योजना के अन्तर्गत खेल अवस्थापनाओं का सृजन कर युवकों को फिट और सशक्त बना रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में युवाओं के लिए खेल मैदान या स्टेडियम बनाने पर जोर दिया है।
प्रदेश में बन रहे स्टेडियम और मेरठ में खेल विविप्रदेश में 81 स्टेडियम की स्थापना की जा चुकी है और 20 स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। इन स्टेडियम के जरिए युवाओं को खेल सुविधा उपलब्ध होंगी। गांवों में खेल स्टेडियम की स्थापना से ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं में निखार आए। इसके साथ ही मेरठ में खेल विवि का निर्माण होगा। इसके लिए सलावा गांव में जमीन चिहिन्त की जा चुकी है। जिलाधिकारी के बालाजी का कहना है कि खेल विवि का निर्माण होने से छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा सकेगा। खेल विवि के निर्माण से उत्तर प्रदेश से विश्व स्तरीय खिलाड़ी सामने आएंगे। 
फिट इंडिया मूवमेंट पूरी तरह से कारगरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया फिट इण्डिया मूवमेंट देश कारगर साबित हो रहा है। युवा कल्याण विभाग द्वारा कैलेण्डर बनाकर युवक व महिला मंगल दलों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जल संरक्षण आदि विभिन्न कार्यक्रम चलाते हुए फिट इण्डिया मूवमेंट को गति प्रदान की जा रही है।
मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं पूरी तरह से जनता केंद्रित है। इन योजनाओं से देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मेरठ में खेल विवि का निर्माण खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

error: Content is protected !!