Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक

Shravasti News:‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक

संवाददाता

श्रावस्ती। मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून के अन्तर्गत चर्चा, महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता इत्यादि पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। इसके अलावा पुलिस विभाग के एंटी रेमियों स्कवायड टीम द्वारा स्कूलों में जाकर बालिकाओं को जागरुक किया गया।
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत कर्मियों की सहायता से स्थानीय जन समुदाय तथा महिलाओं एवं बच्चों को बालक/बालिका में भेद न करने तथा बालिकाओं को शैक्षणिक सामाजिक क्षेत्र में पूर्ण रुप से प्रगति करने पर बल दिया गया। इसी क्रम में धर्मगुरुओं के साथ भी चर्चा व गोष्ठी का आयोजन मदरसा अनवारुलउलूम भिनगा में किया गया। अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा में छात्राओं को उनके मानवीय व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्ति स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने व पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून के अन्तर्गत जनसामान्य को जागरुक किया गया। सी0एच0सी0 भिनगा व भगहा में ग्राम व नगरों में फील्ड में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि वे जनसामान्य में इस सामाजिक कुरीति को दूर करने का प्रयास करें। सूचना विभाग के मोबाइल वैन द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को फिल्म दिखाकर उनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तत्वाध्वान में श्रम विभाग द्वारा विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत संग्रामगंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला श्रम प्रर्वतन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं यूनीसेफ की प्रतिनिधि रिजवाना परवीन, गुलिस्ता फाउण्डेशन की संचालक गुलशन जहॉ एवं टेक्निकल रिसोर्स पर्सन मनोज तिवारी और ओमकार चौधरी, ग्राम प्रधान वैंकट रमन विश्वकर्मा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं का जागरुक किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कार्यशाला में उपस्थित महिला और बालिकाओं का जिला श्रम प्रर्वतन अधिकारी द्वारा बालिकाओं पर पुष्प वर्षा करके सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नारी सशक्तिकरण के संबंध में रिजवाना परवीन, गुलशन जहॉ और ओमकार एवं मनोज तिवारी द्वारा अपेन-अपने नारी शक्ति के ऊपर व्यक्तव दिये। कार्यक्रम के अन्त में जिला श्रम प्रर्वतन अधिकारी द्वारा महिलाओं से संबंधित श्रम कानूनों एवं विभाग द्वारा संचालित योजानाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित 85 महिला श्रमिकों का पंजीकरण का फार्म प्राप्त किया गया। श्रमिकों को अवगत कराया गया कि उप्र भवन एवं संघ निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ देते हुए महिलाओं का सशक्तीकरण किया जाएगा। अन्त में ग्राम प्रधान वेंकट रमन द्वारा महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलवाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular