Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीSharavasti News : छेड़खानी को लेकर बवाल, आठ जख्मी, 25 के खिलाफ...

Sharavasti News : छेड़खानी को लेकर बवाल, आठ जख्मी, 25 के खिलाफ FIR

संवाददाता

श्रावस्ती। जिले के भिनगा थाना क्षेत्र में समुदाय विशेष के दबंगों द्वारा एक किशोरी के विरुद्ध की गई अश्लील टिप्पणी के बाद भड़के बवाल में आठ लोग जख्मी हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक है। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, हत्या का प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण शांति व्यवस्था के लिए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के टंडवा बनकटवा गांव का है। यहां की निवासी युवती अपने पिता के साथ चिकित्सक के यहां से इलाज करवाकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान टंड़वा बनकटवा मोड़ पर चाय-पानी की दुकान पर बैठे मेराज व समसुद ने युवती को अपशब्द कहते हुए उस पर भद्दी टिप्पणी की। पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। शोर सुनकर घर से सिपाही, सांवली, दुर्गेश व दिलीप बचाव में दौड़े। तब तक दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्र हो चुकी थी। पीड़िता के पिता समेत बचाव में दौड़े लोगों पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे गांव व आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। डरे-सहमे लोग अपने घरों में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी दबंग शांत नहीं हुए। कुल्हाड़ी व लाठी-डंडा लेकर घरों में घुस-घुस कर लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती की हत्या करने के नियत से उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई की। बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती को लखनऊ रेफर किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने बताया कि प्रकरण में टंड़वा बनकटवा निवासी मिजान, मेराज अहमद, समसुद, समसुद्दीन, आलमगीर, कमरुद्दीन, मेहताब आलम व उपरहर गिलौला निवासी गुलजार के अलावा 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ हौसला प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय पर्याप्त पुलिस बल के साथ गांव में कैम्प कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनी हुई है। अभियुक्तांं की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular