Lucknow: कोराना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की अद्भुत मिसाल की पेश:योगी आदित्यनाथ

-महामारी के दौर में 4.32 करोड़ भोजन के पैकेट, 40.54 लाख राश किट किए वितरित:स्वतंत्र देव


-लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक सेवा कार्य में योगदान उत्तर प्रदेश का रहा:अरुण सिंह

-भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की ई-बुक का किया गया विमोचन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक का विमोचन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह वर्चुअल माध्यम से व पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल खंड के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो अद्भुत मिसाल पेश की है वह अविस्मरणीय है, जिसकी सर्वत्र सराहना हुई है, हम सबके लिए आह्लादित करने वाला क्षण था। 
उन्होंने कहा कि जब एक तरफ कोरोना की वजह से व्यापक पैमाने पर पलायन हो रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना सेवा के इस कार्य के साथ जुड़ा रहा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से डिजिटल डायरी ई बुक का विमोचन हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सड़कों पर रेला चलता था, तब भाजपा कार्यकर्ता भोजन दे रहा था, कोई पानी दे रहा था, कोई चप्पल पहनाने का कार्य कर रहा था। नर सेवा, नारायण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ जब लड़ाई चल रही थी, जब कभी विभिन्न राजनीतिक संगठनों की चर्चा होगी, उस समय ई-बुक आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम होगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार और संगठन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। संगठन और विचार परिवार का सहयोग न मिलता तो कोरोना से निपटना और बड़ी चुनौती हो जाता। विपक्ष जहां बाल की खाल निकालने में व्यस्त था और सेवा के किसी कार्य से खुद को जोड़ नहीं सका वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए जन सेवा में संलग्न था।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महामारी के इस दौर में कोई भूखा न सोए, ये सुनिश्चित करने के लिए 4.32 करोड़ भोजन के पैकेट, 40.54 लाख राशन किट का वितरण किया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 92.40 लाख फेस कवर मास्क का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के नेता सोशल मीडिया पर राजनीति कर रहे थे, तब भाजपा के कार्यकर्ता जमीन पर सक्रियता दर्ज कराते हुए श्रमिकों के सहारा देने का कार्य किया। प्रदेश में 185 स्थानों पर राहत केन्द्र संचालित किए गए। 47,000 लोगों को चरणपादुका देने का कार्य हुआ। प्रदेश के 98 जिले, 1919 मंडल, 27500 सेक्टर, 163504 बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के अनुकरणीय कार्य किए गए।
दूसरे राज्यों से आये लगभग 10.33 लाख श्रमिकों को भोजन कराया गया। 2 लाख से अधिक मास्क वितरित किये गए और 47 हजार श्रमिकों को चरणपादुका देने का काम किया गया साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने का कार्य भी किया गया। 
उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत इन मुश्किलों से भरी परिस्थितियों में और कोरोना संक्रमण के बराबार खतरे के बीच भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों की संक्षिप्त जानकारी को ई-बुक का रूप दिया गया है। ई-बुक मण्डल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर तैयार की गई है। 
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के लोग ई-बुक में प्रकाशित उल्लेखनीय सेवा कार्यों का विवरण देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता व सेवा भाव से परिचित हो सकेगें। यह ई-बुक जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगी वहीं अन्य लोगों को सेवा करने के लिए प्रेरित भी करेगी। 
राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि यह ई-बुक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के किए गए कार्यों का एक संकलन है। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो देशभर में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक भोजन व राशन पहुचाकर बूथ स्तर तक लोगों की सेवा का कार्य किया । 
उन्होंने बताया कि देशभर के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों तक राशन व भोजन पहुचाने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया, कोई भूखा न सोए इसकी चिंता भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने अपने स्तर पर सुनिश्चित करने का कार्य किया। 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक सेवा कार्य में योगदान उत्तर प्रदेश का रहा। देश में फेस कवर की जरूरत को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से आह्वान किया कि फेस कवर बनाने का कार्य करे, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए फेस कवर बनाने का काम शुरू किया और पूरे देश में सिर्फ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने 5.60 करोड़ मास्क बनाकर इस कोरोना काल मे जरूरतमंदों तक पहुंचाया ताकि वे इस संक्रमण से अपना बचाव कर सके।

error: Content is protected !!