Friday, December 5, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सरयू नहर में मिला जख्मी हिरन

Gonda News : सरयू नहर में मिला जख्मी हिरन

संवाददाता

धानेपुर गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बग्गी रोड बाजार स्थित सरयू नहर खण्ड चार की शाखा में सोमवार को दोपहर बाद ग्रामीणो को नहर में ग्राम सभा खौदी के निकट बहता हुआ हिरन दिखाई दिया। उसे तत्काल बाहर निकाला गया। उसकी सींग टूटी हुई थी, जिसमें गहरा जख्म था। मौके पर पहुंचे कर्मडीह के ग्राम प्रधान अशोक कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने तथा वन बिभाग व पशु चिकित्साधिकारी मुजेहना को सूचना दी। सूचना के बाद भी लगभग दो घंटे तक घायल हिरन तड़पता रहा, लेकिन न ही वन विभाग की टीम आयी और न ही चिकित्सक की टीम समय पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

Most Popular