Friday, December 5, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मृत शिक्षा मित्र की पत्नी को सौंपी गई आर्थिक...

Gonda News : मृत शिक्षा मित्र की पत्नी को सौंपी गई आर्थिक सहायता

संवाददाता

गोण्डा। जिले के मनकापुर ब्लॉक के स्वर्गीय शिक्षा मित्र गनेश कुमार का पिछले दिनों आकस्मिक निधन होने के उपरांत बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा की अगुवाई में उनके आवास पर जाकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। यह जानकारी देते हुए संगठन के ब्लॉक संरक्षक कप्तान वर्मा व अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने बताया कि शिक्षा मित्रों व शिक्षकों द्वारा एकत्रित 61500 रुपए की सहायता राशि मृतक शिक्षा मित्र की पत्नी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार पांडे, शिवपूजन कनौजिया, घनश्याम सिंह, राम धनेश्वर, घनश्याम वर्मा, राम सहाय, अमर, महेश कनौजिया, सुरेश कुमार, राजेंद्र शुक्ला, अजय कुमार सिंह, आलोक कुमार भारती, अजीत कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, जितेंद्र कुमार वर्मा, शेर खान, अनिल कुमार मौर्य, कृष्ण मोहन वर्मा, अभिमन्यु प्रसाद मिश्रा, शिव शंकर, अरविंद कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular