Monday, November 17, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पावर हाउस तिराहे की बत्ती दो दिनों से गुल

Gonda News : पावर हाउस तिराहे की बत्ती दो दिनों से गुल

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना विकास खंड अंतर्गत स्थित विद्युत सब स्टेशन धानेपुर के निकट क्षेत्र पावर हाउस तिराहे का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से दो दिनों से आपूर्ति बन्द है। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई दिन सोमवार की शाम को कालोनी क्षेत्र की आपूर्ति के लिए लगा 25 के.वी.ए का ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग की वजह से जल गया था। इसकी सूचना अवर अभियंता को दे दी गयी थी। आपूर्ति बहाली के लिए जनपद मुख्यालय से 25 के.वी.ए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को धानेपुर पहुंचा, किन्तु जेई ने ट्रांसफार्मर लगने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर अभी गारण्टी में है। सम्बंधित ठेकेदार के आने पर ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। इस प्रकार लगातार दो दिनों से बत्ती गुल होने की वजह जनता गर्मी से परेशान है। इन्वर्टर, मोबाइल, बैटरी तक चार्ज नही हो पा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular