Gonda News : दो किशोरियों समेत चार की डूबने से मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को जिले में दो किशोरियों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात के भुलभुलिया गांव के मजरा गुलरिहनपुरवा निवासी पुजारी की 15 वर्षीय बेटी किरन, जोखू की 16 साल की बेटी प्रीती अपनी एक अन्य सहेली पिंकी के साथ शुक्रवार की शाम को कैथोला रेलवे स्टेशन के समीप घास काटने गई थी। रास्ते में भरे पानी से होकर गुजरते समय वह उसमें डूबने लगी। जिस पर आसपास के लोग दौड़े। इसमें से पिंकी को बचा लिया गया लेकिन, किरन व प्रीती की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। देहात कोतवाल जेबी सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को परिवारजनों को सौंप दिया गया है।
इसी प्रकार उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र ऐली परसौली गांव के तेलमेहन पुरवा निवासी रमेश का पांच साल का बेटा अमन शुक्रवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूब गया। बाद में बच्चे को खोजकर निकाला गया, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के रिंकू सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर कोरिनपुरवा गांव निवासी लल्लन अपना खेत देखने गया था। ग्रामीणों के अनुसार वह तालाब के किनारे से वापस आते समय पैर फिसल जाने से तालाब में डब गया था। जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात भर ढुंढवाया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह मुख्यालय से पीएसी के गोताखोर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला जा सका। प्रभारी निरीक्षक कंधई प्रसाद ने बताया कि मुख्यालय से गोताखोरों बुलाकर शव निकाला गया।

error: Content is protected !!