Gonda News : दामाद ने पत्नी व सास को मारा चाकू, सास की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के महराजगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात चाकुओं से गोदकर दामाद ने अपनी सास रेशमा (50) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज मोहल्ले के निवासी नसीम की शादी करीब सात वर्ष पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले खलील की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नसीम व उसकी पत्नी में अक्सर तकरार हुआ करता था। पति-पत्नी के मध्य होने वाले पारिवारिक विवाद में उसके मायके पक्ष के लोग भी उसका पक्ष लेते थे। बताते हैं कि गुरुवार को भी देर शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचे किन्तु कोई समाधान नहीं निकल पाया और वे घर लौट आए। बताते हैं कि घर पहुंचने पर विवाद फिर बढ़ गया और पति ने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए आगे आने पर उसने अपनी सास पर भी हमला बोल दिया। परिणाम स्वरूप दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सास की मौत हो गई, जबकि पत्नी उपचाराधीन है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि प्रकरण में सलमान पुत्र खलील की तहरीर पर नसीम, शाहरूख व अल्ताफ पुत्र गण रफीक तथा बेबी पत्नी रफीक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। महिला के शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढें : शहर में अवैध टैक्सी स्टैंडों के संचालन पर DM सख्त

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

error: Content is protected !!