Gonda News: चन्द्र प्रकाश को मिली मुजेहना ब्लाक में पंचायत चुनाव की कमान
संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के अनुमति के उपरांत पंचायत चुनाव के ब्लाक संयोजकां की घोषणा कर दी है। भाजपा के बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता, पूर्व में कई पदीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके चन्द्र प्रकाश शुक्ला को मुजेहना ब्लाक का संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा के बहलोलपुर मण्डल अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि संयोजक बनाये गये चन्द्र प्रकाश शुक्ला काफी पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता हैं। इसका लाभ कार्यकताओं को मिलेगा। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी मुजेहना ब्लाक मे जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत का चुनाव लडेगी ओर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। चन्द्र प्रकाश शुक्ला को पंचायत चुनाव मुजेहना की कमान मिलने पर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’, मैहनौन विधायक विनय द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. ओपी मिश्रा, मुजेहना ब्लाक प्रमुख बिट्टू सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला महामंत्री प्रमोद चंचल, बहलोलपुर मण्डल अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम जन्म वर्मा, संजय सिंह, आत्माराम वर्मा, रमेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, पूरनसोनी, राजेश जायसवाल, राम सिंह वर्मा, राजेश मोर्या, संजय शुक्ला, शेषराम बारी, विनीत मिश्रा, सुभाष सोनी, जसवन्त सोनी, अंगद वर्मा, रमेश यादव, सूर्यभान दूबे, राम बहादुर यादव, कमलाकांत शुक्ला, दीपक तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।