Thursday, July 10, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : खतरे के निशान से 61 सेमी. ऊपर पहुंची घाघरा

Gonda News : खतरे के निशान से 61 सेमी. ऊपर पहुंची घाघरा

संवाददाता

गोण्डा। गिरजा तथा शारदा बैराज से छोड़े गई विशाल जलराशि के कारण घाघरा नदी में बाढ़ आ गई है। गुरुवार को पूर्वान्ह एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से 61 सेमी. ऊपर प्रवाहित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, किन्तु क्षेत्र में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को घाघरा नदी में तीन लाख 72 हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज था। उन्होंने बताया कि सरयू नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। प्रशासन ने कर्नलगंज व तरबगंज तहसील क्षेत्र की 23 बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है। जिले में बुधवार को 45 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है। अभी जिले का एक भी गांव या मजरा बाढ़ के पानी से डूबा नहीं है। बाढ़ के कारण अस्थायी रूप से विस्थापित होने वालों की संख्या भी अभी शून्य है। जलभराव वाले निचले इलाकों में ग्रामीणों द्वारा स्थानीय स्तर पर पांच नावें उपयोग में लाई जा रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएसी की बाढ़ इकाई की तथा 19 चिकित्सा टीमें तैयार हैं। जानवरों के चारे का भी प्रबंध कर लिया गया है। क्षेत्र में क्लोरीन की टेबलेट व ओआरएस पैकेट वितरित किया जा रहा है। क्षेत्र में आवागमन सामान्य रूप से संचालित है। कोई विस्थापन की स्थिति नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular