Gonda News:हड़ताल पर गए जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी, वार्ता विफल

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। बाबू ईश्वर शरण सिंह जिला अस्पताल के सफाई ठेकेदारों पर आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाते समय दर्जनों सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों के सम्बंध में पूर्व में ही प्रशासन को सूचित कर रखा था, किन्तु नियत समय के अंदर कार्रवाई न किए जाने पर आज सुबह आठ बजे से वे हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के देवीपाटन मण्डल प्रभारी राजू बाल्मीकि कोहिनूर ने बताया कि जिला अस्पताल के सफाई ठेकेदार ने बीते 17 मई 2022 को सायं सात बजे सफाई कर्मचारी रामू बाल्मीकि पुत्र शमशेर बाल्मीकि को जबरन तेजाब एसिड से साफ सफाई करने के लिए मजबूर किया गया। परिणाम स्वरूप रामू बाल्मीकि के मुंह में झाग व धुआं भर जाने से वह बिहोश हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, रामू बाल्मीकि के फेफड़े व सीने में तेजाब की बहुत ज्यादा मात्रा में इंफेक्शन हो जाने के कारण उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन ने ठेकेदार व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा लेबर एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने तथा पीड़ित कर्मचारी का इलाज सम्बंधित कम्पनी व ठेकेदार द्वारा किसी उच्च अस्पताल में सही से कराने की मांग की गई थी। साथ ही भविष्य में ठेकेदारों व अधिकारियों द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कार्य न लिए जाने, समस्त सफाई कर्मचारियों का तत्काल 20 लाख रुपए का बीमा कराने तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन 350 रुपए वेतन का भुगतान समय से किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने की दशा में 23 मई को सुबह आठ बजे से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी किन्तु जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिणाम स्वरूप विवश होकर हमें आज से हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन के साथ हमारी आज सुबह एक दौर की वार्ता भी हुई किन्तु वह विफल रही। इसके बाद कम्पनी के साथ अनुबंध पर काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारी ह़ड़ताल पर चले गए हैं। राजू बाल्मीकि ने कहा कि हमारी मांगों पर कोई निर्णय होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढें : ‘सेफ’ किट के इस्तेताल में संतकबीरनगर पुलिस अव्वल

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

error: Content is protected !!