Gonda News:विद्यार्थी दिवस पर हुई पुस्तकालय की स्थापना
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के विकास खण्ड वजीरगंज अन्तर्गत ग्राम अशोकपुर टिकिया में विद्यादान महादान अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक भोला शंकर, विशिष्ट अतिथि निदेशक स्वदेश संस्थान अयोध्या एसबी सागर व आईटीआई मनकापुर के अभियंता वीपी विवेक द्वारा फीता काटकर किया गया। यह जानकारी देते हुए शिक्षक सुनील कुमार आनंद ने बताया कि विद्यार्थी दिवस पर हाई स्कूल के टॉपर छात्र मोहित सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही 11 बच्चों को गोद लेकर उन्हें किट भेंट की गई। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में पुस्तक दान करने वाले वीरों में डॉ. पंकज मौर्य कृषि वैज्ञानिक आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, श्रीमती दीपा मौर्य प्रिंसिपल जीजीआईसी मिल्कीपुर अयोध्या, डॉ. रामपाल गुप्ता नाना चिकित्सालय वजीरगंज, अनिल कुमार कौशल शिक्षक वजीरगंज, रमेश कुमार शिक्षक बाबा मठिया, श्रीमती छाया पांचाल आर्टिस्ट मुम्बई, श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव प्रधान अध्यापक बेहड़ा चौबे झंझरी, श्रीमती विनीता कुशवाहा एसआरजी, रमेश आनन्द प्रिंसिपल सेंट जोसेस स्कूल वजीरगंज, संजय कुमार (संजय आर्ट) जानकी नगर रानी पुरवा गोण्डा, अमर कौशल (कौशल बुक डिपो) वजीरगंज, मानस्वी त्यागी पुत्री अरुण त्यागी गाजियाबाद, आत्माराम मौर्य, शिव शंकर, एसबी सागर अध्यक्ष स्वदेश संस्थान अयोध्या, जेआर सुमन वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक गोण्डा, प्रमोद बरवार, गयाराम ध्रुव छत्तीसगढ़, पुष्पेन्द्र वर्मा गोण्डा, विजय मेहंदी जौनपुर, वन्दना आदि शामिल हैं। शान्ती फॉउन्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी व रमेश आनन्द ने सभी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
