Gonda News:मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मनेगा जश्न

भाजयुमो कार्यकर्ता जिले भर में निकालेंगे विकास तीर्थ रैली

संवाददाता

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने को लेकर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर जनपद के शेष बचे 17 मंडलों में तैयारी बैठक की गई। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा गौरा विधानसभा के केशवनगर मंडल और छपिया मंडल की बैठक ली गई। जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी द्वारा गोपाल ग्राम और परसपुर मंडल, जिला महामंत्री राकेश तिवारी द्वारा कटरा और पहाड़ापुर मंडल, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय द्वारा बहलोल पुर, मुजेहना और मेहनौन मंडल और महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह द्वारा झंझरी, झंझरी पूर्वी और पंडरी कृपाल मंडल की बैठक ली गई। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश के क्रम जनपद में अगले माह 11, 12 और 13 जून को युवा मोर्चा के तत्वाधान में 75 बाइक से 150 युवा बाइक रैली निकालेंगे। इस बाइक रैली को विकास तीर्थ बाइक रैली नाम दिया गया है। इस रैली के माध्यम से हम जनता तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य करेंगे। रैली गोंडा विधानसभा से प्रारंभ होकर कटरा विधानसभा होते हुए कर्नलगंज विधानसभा के परसपुर मंडल में रात्रि विश्राम करेगी। पुनः अगले दिन कर्नलगंज विधानसभा से प्रारंभ होकर तरबगंज विधानसभा होते हुए मनकापुर विधानसभा होते हुए गौरा विधानसभा के छपिया मंडल में रात्रि विश्राम करेगी। पुनः गौरा विधानसभा के निकलकर मेहनौन विधानसभा से होते हुए गोंडा विधानसभा अंतर्गत जिला कार्यालय भाजपा पहुंच समाप्त होगी। इस रैली के माध्यम से जनपद में केंद्र व राज्य सरकार की पूर्ण हो चुकी योजनाओं के बारे में जनता को बताना है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा एक जनसभा का भी आयोजन होना है।

यह भी पढें : गैंगेस्टर एक्ट के तहत करीब दो करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

तीन जून को प्रेस वार्ता करेंगे जन प्रतिनिधि

उन्होंने आगे बताया कि तीन जून को जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन और सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने आगे बताया कि एक जून से 14 जून तक बूथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में किसी न किसी बूथ पर आठ घंटे का समय प्रतिदिन देना होगा। बूथ पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क करना तथा सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। युवाओं तथा महिलाओं के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शहीद परिवार के घर जाकर उनका सम्मान करना है। लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें पौधा भेंट करना है। साथ ही बूथ के किसी कार्यकर्ता के घर भोजन करना का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके साथ ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जागरूकता, शिविर के साथ ही साथ प्रचार प्रसार करके योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम भाजपा द्वारा जनपद स्तर पर किए जाएंगे। आज की इन बैठकों में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल के प्रभारी, मंडल के सभी पदाधिकारी को कार्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है।

यह भी पढें : मनसे अध्यक्ष के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

error: Content is protected !!