Thursday, July 10, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जन्म दिन पर याद किए गए जय प्रकाश नारायण

Gonda News:जन्म दिन पर याद किए गए जय प्रकाश नारायण

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से विचार गोष्ठी का आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से कायस्थ शिरोमणि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विचार गोष्ठी व कार्यकर्ता सम्मेलन एम्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ अभय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। चित्रगुप्त भगवान व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि जयप्रकाश जी कायस्थ ही नहीं, सम्पूर्ण समाज के ऐसे पुरोधा थे जिन्होंने इंदिरा गांधी जैसी सशक्त महिला को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। विवेक मणि श्रीवास्तव ने कहा कि जयप्रकाश जी विपक्ष में रहते हुए भी सरकार को अपनी बात मानने को मजबूर कर दिया करते थे। संरक्षक केके श्रीवास्तव ने सभी को जयप्रकाश जी के पद चिन्हों पर चलते हुए एकजुट रहने की बात कही। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय मोहन श्रीवास्तव ने सभी को एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।

Gonda News:जन्म दिन पर याद किए गए जय प्रकाश नारायण

कार्यक्रम के अध्यक्ष व चित्रांश कल्याण परिषद के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने भी सभी को जयप्रकाश जी के जीवन से सबक लेते हुए अग्रसर रहकर कायस्थ समाज व देश की सेवा में तत्पर पर रहने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चित्रांश, प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष महिला विंग संध्या सक्सेना सहित कायस्थ समाज के कई प्रबुद्ध व्यक्तियों ने अपने उद्बोधन में लोकनायक जयप्रकाश जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी कायस्थों से एकजुट होकर संगठन व समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर नगर पालिका के निर्वाचित तीन कायस्थ सभासदों पवन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव और शशांक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फातिमा इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश, मंडल व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda News:जन्म दिन पर याद किए गए जय प्रकाश नारायण
RELATED ARTICLES

Most Popular