Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : छपिया में गृह मंत्री की पत्नी ने किया पूजा अर्चना

Gonda : छपिया में गृह मंत्री की पत्नी ने किया पूजा अर्चना

जानकी शरण द्विवेदी/शैलेंद्र पाण्डेय

गोंडा। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शाह बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अचानक जिले के छपिया में स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचकर पूजन और दर्शन किया। थोड़ी देर यहां ठहरने के उपरांत वह सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गईं। उनके साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह भी मौजूद रहे।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आज शाम स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रवर्तक भगवान घनश्याम महराज की जन्म स्थली स्वामी नारायण मंदिर पहुंची और भगवान घनश्याम का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर में दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पवित्र स्थल है। यहां पर आकर मन मष्तिष्क को काफी शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत और साधारण धार्मिक यात्रा है। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी देव प्रकाश जी ने उन्हें माला और पट्टिका पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा मंदिर का स्मृति चिन्ह, भगवान घनश्याम महराज की मूर्ति और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह भी मौजूद थे। मंदिर के महंत ने उनसे छपिया से अयोध्या तथा जिला मुख्यालय गोंडा के लिए रोडवेज बस चलाए जाने की मांग की। बता दें कि छपिया विकास खण्ड असेवित क्षेत्र है। यहां से रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होता है। यहां आने से पूर्व उन्होंने पड़ोसी बस्ती जिले में मनोरमा नदी के तट पर स्थित मखौड़ा धाम में रुककर भी पूजा अर्चना किया, जहां श्रृंगी ऋषि ने अयोध्या नरेश राजा दशरथ के लिए पुत्रेष्ठि यज्ञ किया था। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार हेतु गोंडा आने पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंच से भगवान स्वामी नारायण का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया था। इस मौके पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किया गया था। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कोठरी विष्णु स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, सागर भगत, अयोध्या प्रसाद, घिर्राऊ प्रसाद, फूल चन्द, हितेश आदि मौजूद रहे।

Gonda : छपिया में गृह मंत्री की पत्नी ने किया पूजा अर्चना

यह भी पढें :  बेटी की हत्या में बाप व सौतेली मां गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular