Friday, December 5, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान...

Gonda प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।

गोंडा भारतीय जनता पार्टी गोंडा के जिला प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदस्यता अभियान के बाद उन्होंने भाजपा की जिला टीम एवं सदस्यता अभियान मॉनेटरी टीम एवं सदस्यता अभियान टोली के साथ अलग-अलग बैठक की।
विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 2 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बना कर सदस्यता अभियान आरंभ किया था। इसी कड़ी में पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके पूर्व में बहुत से लोग भाजपा के सदस्य रहे हैं। वर्तमान में तमाम नये लोग भाजपा से जुड़ने जा रहे हैं।
उनका कहना है कि गांव-गांव बूथ-बूथ तक जब तक सदस्य नहीं बना लिए जाते हैं। तब तक यह अभियान चलता रहेगा। अपने देश और प्रदेश को बचाने के लिए लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिये प्रेरित करना हम लोगों का दायित्व है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है।
देश विकास के साथ साथ विकसित देशों में शामिल होने जा रहा है। इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा से जुड़कर विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular