Gonda : अवध संध्या श्रृंखला में दिखा अवधी संस्कृति का विविध रूप

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं दीप सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह (टाउन हाल) में अवध संध्या श्रृंखला के अंतर्गत लोक रंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरुण राज, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एसपी मिश्र, फुलवारी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक नीता सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम में सही राम पाण्डेय एवं साथी कलाकारों ने आल्हा गायन किया। प्रीती सिंह एवं साथी कलाकारों ने अवधी गायन एवं गुलाब सिंह एवं साथी कलाकारों द्वारा अवधी लोकनृत्य पर प्रस्तुति दी गयी। आकाशवाणी व दूरदर्शन की प्रसिद्ध गायिका प्रीती सिंह ने वंदे मातरम गीत के साथ लोक परम्पराओं के गीत कजरी, देवीगीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लुप्त प्राय आल्हा का मंचन जनपद के सही राम पाण्डेय व साथी कलाकारों द्वारा चमचमाती तलवार के साथ किया गया। गुलाब सिंह एवं उनके समूह द्वारा जनमें अवध में राम, गाव रे मंगल गीत सखी रे, स्वयंवर वर्णन, राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों को अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संयोजन उर्मिला पाण्डेय ने किया। अंत में संयोजक उर्मिला पाण्डेय ने आए हुए सभी कलाकारों, अतिथियों, व सम्मानित श्रोताओं व दर्शकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ गायक मुकेश दादा, मुन्ना राशिद, ब्रजमोहन उर्फ बब्लू, तिलकराम, सोमेश मिश्र, अजय कुमार मिक्की, उपवन कंवल, डॉ. दिलीप शुक्ल, फहीम खान, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, अधिवक्ता एवं भाजपा नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. ऊषा अग्रवाल, डॉ. पीके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : अबला कभी रही होगी! अब तो बुलंदी पर है!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!