Gda : BJP ने किया मतदाताओं का सम्मान

संवाददाता

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कैसरगंज लोकसभा के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद करण भूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि तरबगंज विधानसभा के मतदाताओं का मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। आप लोगों की बदौलत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में हमने जीत दर्ज की और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि वैभवशाली राष्ट्र की स्थापना के लिए भारतीय जनता पार्टी का निरंतर सत्ता में रहना आवश्यक है। भाजपा सरकार ही एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत की प्रभुता को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर सकती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं तरबगंज के सम्मानित मतदाताओं का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करती है। भाजपा के प्रत्याशी को पुनः जीत दिलाने के लिए आपका आभार ज्ञापित करती है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, अमरेश तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह, रामचंद्र प्रजापति सहित सम्मानित ब्लॉक प्रमुख नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रधान बीडीसी एवं अन्य सैकड़ों मतदाता उपस्थित रहे।

यह भी पढें : उफनाई बिसुही नदी में चाचा-भतीजा बहे!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!