Monday, November 17, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : नियुक्ति पत्र पाकर निहाल हुए लेखपाल

Gda : नियुक्ति पत्र पाकर निहाल हुए लेखपाल

संवाददाता

गोंडा। शासन के निर्देशानुसार बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद में नियुक्त 196 लेखपालों के सापेक्ष 100 लेखपालों को जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी तथा सांसद प्रतिनिधि ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। अवशेष लेखपालों को सम्बंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के चारों तहसीलों से 25-25 लेखपालों को जिला पंचायत सभागार में बुलाया गया था, जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अवनीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव तथा तहसीलदार तरबगंज, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gda : नियुक्ति पत्र पाकर निहाल हुए लेखपाल

यह भी पढें : उफनाई बिसुही नदी में चाचा-भतीजा बहे!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular