BJP गोण्डा के नेतृत्व में हजारो राम भक्तों का जत्था श्री राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन को गए

आज भारतीय जनता पार्टी गोण्डा के नेतृत्व में हजारो राम भक्तों का जत्था श्री राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन हेतु हुआ रवाना।
राम भक्तों के समूह का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप एवं संयोजन मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू द्वारा किया गया।
यात्रा के सफल आयोजन हेतु माइक्रो लेवल पर प्लानिंग की गई थी।
जिसमें जनपद के सभी बूथों से 5 रामभक्तो को भाजपा ले जाने में सफल हुई है।
आज अयोध्या दर्शन के लिए गोंडा विधानसभा की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, तरबगंज विधानसभा की जिम्मेदारी जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू एवं कर्नलगंज विधानसभा की जिम्मेदारी जिला मंत्री संदीप सिंह, मेहनौन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे मनकापुर की जिम्मेदारी जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी एवं गौरा विधानसभा की जिम्मेदारी जिला मंत्री विनय शर्मा द्वारा निभाई गई।
राम भक्त दर्शन यह तो बस को रवाना करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि कई सदियों के इंतजार के फल स्वरुप आज यह दिन आया है। हम सभी परम सौभाग्यशाली हैं जिनके सामने आज राष्ट्र के आराध्य के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ-साथ उनके विग्रह की स्थापना को अपनी आंखों से देख पाए।
श्री राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा के जनपद के संयोजक मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टोली के परिश्रम की परिणति स्वरूप यह कार्य संभव हो पाया है।
विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा विधायक गोंडा प्रतीक भूषण सिंह विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने सभी राम भक्तों को रामलला दर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

error: Content is protected !!