Balrampur News : राज्य मंत्री ने किया वर्चुअल रैली को सम्बोधित

अभिषेक गुप्ता

बलरामपुर। भाजपा की उतरौला विधानसभा के लिए वर्चुअल रैली को नगर विकास राज्य मंत्री महेंद्र गुप्ता ने सम्बोधित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि हम सभी देशवासी सौभाग्यशाली है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है, जिसका आज अपना विश्व सम्मान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी मिली। वही राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दे का भी समाधान हुआ। जिस दिन भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा, उस दिन बीस हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ आरती में भाग ले सकेंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अच्छा कार्य किया गया है। प्रदेश में कोविड-19 का कोई अस्पताल नहीं था। आज हर जनपद में कोविड के अस्पताल हैं। जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड मरीजों के लिए आज प्रदेश में एक लाख से अधिक बेड बनाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, प्रवासियों, श्रमिकों व महिलाओं के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाए चलायी जा रही है, जिसमें मुफ्त राशन के साथ-साथ उज्ज्वला गैस कनेक्शन के धारकों को तीन महीने मुफ्त गैस सिलेंडर दिये गये। सूक्ष्म लघु उद्योग व एमएसएमआई सेक्टर के लोगों के लिए भी योजनायें लाई गई है। हाल के दिनों में चीन ने धोखें से हमारे जवानों पर हमला किया। जिसका हमारे जवानों ने मुहतोड़ जवाब दिया और चीन को पीछे हटने पर विवश किया। प्रधानमंत्री ने लद्दाख जाकर वीर जवानों का हौसला भी बढाया। जिससे पूरे देश को एक नई ऊर्जा मिली। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न ने बूथ समिति सत्यापन को लेकर मंडल अध्यक्षों व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने राज्यमंत्री व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री का आभार प्रकट करते हुए वर्चुअल रैली से जुड़ने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को आईटी विभाग के आलोक रंजन, अंशुमान व जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने होस्ट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने किया। वर्चुअल रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ‘ गुडडू’, जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह, आद्या सिंह, राम दयाल यादव, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, वरुण सिंह , वंदना पासवान, जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह ‘बैस’, आई टी संयोजक अंशुमाली, मंडल अध्यक्ष हरिवंश सिंह, सीबी माथुर, राम संजीवन तिवारी, अरविंद मिश्रा, राम सुरेश मौर्या, कृषण कुमार यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप वर्मा, महिला मोर्चा मंजू तिवारी, ललिता तिवारी, प्रभा शुक्ला, साधना पांडे मंडल प्रभारी जन्मेजय सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रकल्प, प्रकोष् मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़े।

error: Content is protected !!