रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। विकास खण्ड उतरौला के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर हो गये हैं। केन्द्र की हालत खराब होने पर इन केन्द्रों के सभी शासकीय कार्य बेसिक विद्यालयां या स्वास्थ केंद्रों पर कराये जा रहे हैं। विकास खण्ड उतरौला में 143 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिनमें से 15 मिनी केन्द्र हैं। इसमें से 15 केंद्र काफी जर्जर हो गये हैं। भवन की दयनीय दशा को देखते हुए विभाग ने भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। 143 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मात्र सौ कार्यकत्री तैनात हैं। इसमें से 15 मिनी केन्द्रां पर एक भी कार्यकत्री नियुक्त नहीं हैं। 28 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पद रिक्त हैं। बीडीओ दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत कराया जा रहा है। केन्द्र पर रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा भैरमपुर, बारम, मानापार बहेरिया, देवरिया जंगली में नये केन्द्र का निर्माण आठ आठ लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है।
