Wednesday, December 17, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Bahraich News : बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

संवाददाता

बहराइच। जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में गांव के बाहर खेत में बने मकान के बरामदे में सो रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। एएसपी, सीओ व कोतवाल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। भूमि विवाद सहित अन्य पहलुओं पर तहकीकात की जा रही है। क्षेत्र के बेझा गांव निवासी चंद्रजीत यादव (22) पुत्र केशव राम मंगलवार रात भोजन के बाद अपने खेत में बने मकान में सोने को कहकर घर से निकला था। वह रोजाना खेत में बने इसी मकान में सोता था। बुधवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो देखा कि बरामदे में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके सिर में गोली मार कर हत्या की गई थी। जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ मिहींपुरवा कमलेश कुमार सिंह फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। भूमि विवाद सहित हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular