Saturday, November 8, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का...

Bahraich News : खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला

संवाददाता

बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट से सटे एक गांव में खेत में काम करते समय ग्रामीण महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा वन रेंज अंतर्गत सेमरहना (वन टागिया) जंगल के समीप बसे ग्राम गोलहना की है। शनिवार की शाम लगभग 4ः30 बजे खेत में 32 वर्षीय खुशबू पत्नी अली रजा काम कर रही थी। इसी बीच अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण उसे बचाने दौड़े तो तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। इससे पहले शुक्रवार की सुबह घर के बाहर बैठी पड़ोसी महिला लगभग 65 वर्षीय कलावती पत्नी राजाराम को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular