Thursday, December 11, 2025
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : पुलिस ने जारी की टॉप टेन अपराधियों की सूची

Ayodhya News : पुलिस ने जारी की टॉप टेन अपराधियों की सूची

मनोज तिवारी

अयोध्या। कानपुर की वारदात के बाद सतर्क हुई अयोध्या पुलिस ने बुधवार को जिले के दस टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर जारी की गई सूची के अनुसार, जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल चार अपराधी इन दिनों मंडल कारागार में निरुद्ध हैं। जबकि छह अपराधी इस समय जमानत पर बाहर है। टॉप टेन दस अपराधियों में तीन ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिन पर अयोध्या के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी सहित गोंडा में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को जिला पुलिस कार्यालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, संजय सिंह के खिलाफ 17, आशीष सिंह के खिलाफ सात, मुन्ना सिंह के खिलाफ 10, दिलीप कुमार वर्मा के खिलाफ 35, शिवेंद्र सिंह के खिलाफ सात, अवध नारायण सिंह के खिलाफ 16, रमन तिवारी के खिलाफ 12, उग्रसेन यादव के खिलाफ 11, मानसिंह के खिलाफ चार और प्रदीप गौड़ के खिलाफ नौ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस कार्यालय के मुताबिक सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने जनपद वासियों से भी अपील की है कि यदि इन व्यक्तियों के बारे में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी उनके पास हो, जो प्रशासन को सूचित करें। उनका विवरण गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular