2022 में ब्राम्हण बनायेंगे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री-अनुज सिंह

2022 में ब्राम्हण बनायेंगे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री-अनुज सिंह 
 चित्रकू (हि.स.)। सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की मौजूदगी में समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने जिला कमेटी घोषित की।     समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष कमल गौतम, महामंत्री धीरज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पाण्डेय, श्यामलाल मिश्रा, मनोज पाण्डेय, इन्दु पाण्डेय, छोटकू तिवारी, सुधाकर त्रिवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, किसान सभा अध्यक्ष मऊ रमेशचन्द्र पाठक, जिला सचिव अर्पित त्रिपाठी, प्रभाकर पाण्डेय, शिवम शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, संजू त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, संजय शुक्ला, रामभरोसा तिवारी, मनोज मिश्रा, शशांक शुक्ला, बालकृष्ण द्विवेदी व सदस्य पीयूष द्विवेदी, आनन्द द्विवेदी, राजेश तिवारी, दिवाकर त्रिपाठी, रामनारायण तिवारी, भूरेलाल गौतम, हिमांशू त्रिपाठी को शामिल किया है। सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सपा प्रबुद्ध लोगों का सम्मान करती है। लम्बे समय तक पार्टी के थिंकटैंक व नीति निर्माता रहे जनेश्वर मिश्र के नाम पर एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनवाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया। विधानसभा मानिकपुर के सीताराम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने ब्राम्हणों का मनोबल गिराने का काम किया है। 2022 के चुनाव में ब्राम्हण समाज अखिलेश यादव को अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। इस मौके पर सपा जिला महासचिव फराज खान, मो गुलाब खां, सपा वरिष्ठ नेता आनन्द त्रिपाठी, विजय गौतम, साहबलाल द्विवेदी, सुभाष पटेल, चीनी भाई समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

error: Content is protected !!