Monday, June 16, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडा17 साल से फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

17 साल से फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में करीब 17 वर्ष पूर्व दर्ज एक हत्या के मुकदमे में अब तक फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को आज अयोध्या जिले की पुलिस ने गिरफ्तार करके संबंधित मजिस्ट्रेट की अदालत पर पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज यहां बताया कि जिले के नवाबगंज थाने में छह जून 2007 को महावीर सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी तुलसीपुर माझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर हत्या का अभियोग पंजीकृत था। इस मुकदमें में गोबिन्द उर्फ संजय उर्फ विजय चेला सियानाथ पुत्र पुरुषोत्तम सिंह निवासी बड़ड्या थाना बड़ड्या जिला लखीसराय बिहार एवं सीताराम दास उर्फ विजय चेला राम शरण दास हनुमान कुटी रामघाट अयोध्या को अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तारी न होने के कारण 16 फरवरी 2008 को इनकी सम्पत्ति की कुर्की के पश्चात विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गण तब से भेष व नाम बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देकर बच रह रहे थे। अपर सिविल जज (सी.डि.) द्वारा इनकी गिरफ्तारी का वारण्ट जारी किया गया था। इस क्रम में इनकी तलाश की जा रही थी। एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर उनके द्वारा 15_15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। सोमवार को अयोध्या जिले के राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय और उनकी टीम ने सीताराम उर्फ विजय को रामकोट से गिरफ्तार किया। इनके निवास स्थान से अभियोग से सम्बन्धित अभिलेख आदि भी प्राप्त हुए हैं। सीताराम ने वर्ष 2011 में माननीय उच्च न्यायालय में अपने विरूद्ध प्रेषित आरोप पत्र को निरस्त करने हेतु याचिका भी योजित किया था, जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया था। दूसरे अभियुक्त संजय उर्फ विजय उर्फ गोबिन्द को लक्ष्मण किला से गिरफ्तार किया। इनके भी कमरे से इस अभियोग से सम्बन्धित अभिलेख पाए गए। अयोध्या पुलिस ने आज शाम दोनों को गोंडा लाकर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें मंडल कारागार गोंडा भेज दिया गया।


📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com

📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।

📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com


📣 महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान

आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!

मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!

हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।

हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।

कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।

कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular