Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी उपचुनाव 2022 के चुनावों का भविष्य तय करेगा : अखिलेश

यूपी उपचुनाव 2022 के चुनावों का भविष्य तय करेगा : अखिलेश

लखनऊ ( हि.स.)।  प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। इसकी नीतियों से विकास अवरूद्ध है और मंहगाई, बेकारी में वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत से सन् 2022 के चुनावों का भविष्य भी तय होगा। समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है और इसमें शामिल होने के लिए बड़े नेता भी उत्सुक हैं। ये बातें समावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।
उन्होंने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से लड़ रही है। हमने शुरू में ही ज्यादा टेस्टिंग के लिए कहा था ताकि पता चले कि इसका संक्रमण कितना फैला है। इस वायरस से कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों सहित पत्रकारो की भी मौतें हुई है। लेकिन उसके बाद भी सरकार आंकड़े छुपा रही है और झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न तो कोरोना बीमारी से लड़ रही है और नहीं अस्पतालों में इलाज की सही व्यवस्था है। भाजपा सरकार अब कह रही है कि इस कोरोना वायरस के साथ हमें रहने की आदत डालनी होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की लूट हो रही है। धान किसान परेशान हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार बताए कि दो बार भूमि पूजन के अलावा जो चार लाख करोड़ का एमओयू हुआ था उससे जमीन पर क्या काम हुआ? प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। 1090, यूपी डायल 100 सेवा जो अब 112 हो गई की प्रशंसा सर्वोच्च न्यायालय तक ने की थी। मुख्यमंत्री जी ने इन्हें बर्बाद कर दिया।     

RELATED ARTICLES

Most Popular