महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री संग 19 को आगरा आएंगे योगी आदित्यनाथ

-शिवाजी की जी जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे दोनों मुख्यमंत्री

-इसके चलते 18 के बजाए अब 20 फरवरी से होगा ताज महोत्सव

आगरा(हि.स.)। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 फरवरी को आगरा आने वाले हैं। योगी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते 18 से होने वाले ताज महोत्सव की तिथि को आगे बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आगरा किला पर शिवजी महाराज की जयंती के मौके पर होने जा रहे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आगरा आने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 17 फरवरी से शुरू होने वाले शाहजहां उर्स के मौके पर तीन दिन तक ताजमहल में भीड़ होगी। बताया जा रहा है कि ताज महोत्सव की तारीख बढ़ाने के पीछे की एक वजह यह भी है।

श्रीकांत

error: Content is protected !!