Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मदर्स डे : श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मंत्रोच्चार...

 मदर्स डे : श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती

– गंगा की हर बूंद में भारतवासियों के लिए ममता समाहित : राजेश शुक्ल

-मां गंगा से देश में सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा

– गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया

वाराणसी (हि.स.)। मदर्स-डे के अवसर पर रविवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती उतारी और देश में सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान गंगा गेट के निकट स्नान कर आ रही माताओं को तुलसी के पौधे, पुष्पहार और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। गंगा तट और काशी विश्वनाथ कॉरीडोर परिसर कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय से गुंजायमान रहा। इसके पहले गंगा किनारे की सफाई कर मां गंगा की पीड़ा हरने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ल ने कहा कि भारत की जीवनधारा मां गंगा की हर बूंद में भारतवासियों के लिए ममता समाहित है। यह आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों ही है। देश के प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है कि गंगा रूपी धरोहर का संरक्षण करें। गंगा उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का मेरुदंड है। गंगा का अविरल प्रवाह सनातनी संस्कृति का अक्षय और अविरल प्रवाह है।

स्वच्छता अभियान में पुष्पलता वर्मा, पूजा मौर्या, जयप्रकाश गुप्ता, राजेश सेठ, सुष्मिता सेठ आदि ने भी भागीदारी की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular