Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और एक बदमाश घायल, दो फरार

पुलिस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और एक बदमाश घायल, दो फरार

कानपुर (हि.स.)। घाटमपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे इंस्पेक्टर घायल हो गया और जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश भी घायल हुआ। वहीं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

कानपुर आउटर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोकशी करने जा रहे हैं। इस पर घाटमपुर इंस्पेक्टर पुलिस टीम केे साथ बताये हुए स्थान आलादासपुर गांव के पास लकी भट्टा पहुंच गये। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी जिससे इंस्पेक्टर घायल हो गये। इस पर पुलिस टीम की ओर से भी गोलीबारी की गई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी घाटमपुर सुशील कुमार दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार आरोपी दिलशाद 15 दिन पहले ही जमानत से छूट कर वापस आया था।

क्षेत्राधिकारी घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया है कि गोकशी की सूचना पर पुलिस दबिश देने गई थी। उसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश दिलशाद के पैर में गोली लग गई है तथा अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस मुठभेड़ के दौरान इस्पेक्टर घाटमपुर भी घायल हो गए हैं। जिनका एक्स-रे कराया जा रहा है और हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular