Friday, March 20, 2026
Homeराज्यपुणे में कोरोना से बदतर हुए हालात, नगर निगम ने मांगी सेना...

पुणे में कोरोना से बदतर हुए हालात, नगर निगम ने मांगी सेना से मदद

राज्य डेस्क

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में कोविड स्थिति बिगड़ती जा रही है. यहां मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तर और वेंटिलेटर की कमी हो रही है. सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में बिस्तरों की कमी देखी जा रही है. हालात इतने बुरे हो गए हैं कि पुणे म्युनिसिपल ने सेना से मदद मांगी है. वहीं, आयुक्त ने दावा किया है कि सेना ने मदद के लिए हामी भर दी है. खास बात है कि पुणे स्थित सेना के अस्पताल में 335 बिस्तर और 15 वेंटिलेटर हैं. पुणे म्युनिसिपल ने सेना से अस्पताल के बिस्तर और वेंटिलेटर मुहैया कराने की अपील की है. कहा जा रहा है कि इस मामले में सेना की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. आयुक्त का कहना है कि सेना की तरफ से शाम तक मदद मिल जाएगी. फिलहाल पुणे में 445 वेंटिलेटर हैं और सभी पर मरीजों का इलाज जारी है. पुणे के अलावा कोरोना वायरस से महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों के भी हालात बेहद खराब हो रहे हैं. आलम यह है कि अस्पताल में एक बिस्तर या वेंटिलेटर के लिए मरीजों को रात-दिन घूमना पड़ रहा है. एक मरीज के परिजन ने बताया ’मैं रात से परेशान हूं…मेरी दादी पॉजिटिव है. शहर के सभी अस्पतालों के चक्कर लगा कर आया हूं. कही भी कोई बेड खाली नहीं है. बड़ी मुश्किल से यह एक बेड मिला है.’ एक अन्य मरीज ने कहा कि उसका भाई कोरोना से जूझ रहा है, जिसका ऑक्सीजन लेवल 40 है. उन्होंने बताया कि रातभर से कोई भी बिस्तर नहीं मिल रहा है.

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular