Monday, February 16, 2026
Homeअन्य नवंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से रहेगा अधिक, वर्षा होगी सामान्य

 नवंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से रहेगा अधिक, वर्षा होगी सामान्य

नई दिल्ली(हि.स.)। मौसम विभाग का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में नवंबर माह में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य अधिकतम तापमान रहने संभावना है। इसके अलावा इस वर्ष नवंबर माह के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा भी सामान्य रहने की संभावना है। वर्षा दीर्घावधि औसत का 77 से 123 प्रतिशत रहेगी।

प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भाग के कुछ क्षेत्रों, उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

महापात्रा ने बताया कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर अल-नीनो प्रभाव बना हुआ है। नवीनतम वैश्विक पूर्वानुमानों से पता चलता है कि सीजन के दौरान अल नीनो की स्थिति जारी रहेगी। वहीं इसका प्रभाव अगले सीजन तक शायद ही बनी रहे। इस प्रभाव से प्रशांत महासागर में जल गर्म बना रहता है।

हिंद महासागर पर सकारात्मक हिंद महासागर डिपोल (आईओडी) भी प्रभावी है। आने वाले महीनों के दौरान सकारात्मक आईओडी की स्थिति कमजोर होगी। आईओडी पूर्वी और पश्चिमी भाग के समुद्र के समुद्र की सतह का तापमान का अंतर को समझाने वाला प्रभाव है।

अनूप/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular