Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांवों को बाढ़ के कटान से बचाने के लिए हों युद्ध स्तर...

गांवों को बाढ़ के कटान से बचाने के लिए हों युद्ध स्तर पर प्रयास : योगी

बलिया (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जिले में बाढ़ से घिरे इलाकों का हवाई सर्वेक्षण के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। कहा कि उफनाई नदियों में स्थिरता आ गई है लेकिन और भी अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। घटाव के समय कटान का खतरा रहता है। इसलिए कटानरोधी कार्य युद्ध स्तर पर किए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहे हैं। जिन परिवारों के लोग बाढ़ से काल कवलित हुए हैं, उनके परिवारों को चौबीस घंटे में राहत देने के निर्देश मैंने दिए हैं। जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश हैं कि हर प्रभावित गांव में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। निगरानी समितियों के माध्यम से सरकारी योजनाएं सही लोगों तक पहुंचाई जाय।

कहा कि कैम्पों में रह रहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं के चारे और उपचार के लिए व्यवस्था की गई है। बाढ़ के दौरान सांप काटने की घटनाएं बढ़ने के मद्देनजर एंटी वेनम इंजेक्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कोई जनहानि न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular