Thursday, October 29, 2026
Homeखेलएफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स: चिली ने चेक रिपब्लिक को 6-0 से हराया

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स: चिली ने चेक रिपब्लिक को 6-0 से हराया

रांची(हि.स.)। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दिन रविवार को रांची के मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहला मुकाबला चेक रिपब्लिक और चिली के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेक रिपब्लिक को 6-0 से हराकर चिली की टीम विजयी रही।

चिली की ओर से डे लास हेरास कॉन्सुएलो ने एक गोल, उरोज मैनुएला ने दो गोल, कैरम कैमिला ने एक गोल, मोरालेस ऑर्चर्ड अंतानिया ने एक गोल और माल्डोनाडो मारिया ने एक गोल किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उरोज मैनुएला (चिली) बनीं।

वंदना/चंद्र प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular