Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरएच आर ए इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई...

एच आर ए इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई हु

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
शनिवार को उतरौला के एच आर ए इंटर कॉलेज में कक्षा 8 के बच्चों द्वारा विज्ञान का मॉडल प्रोजेक्ट तैयार किया गया। जिसमें हृदय, कूड़ा प्रबंधन, जल शुद्धिकरण, प्रकाश संश्लेषण, वर्षा का संचयन, विभिन्न प्रकार की गति, एवं कूड़े का पुनः प्रयोग, आदि पर मॉडल तैयार कर उनको सही रूप से कार्य करते हुए दिखाया। सारी प्रक्रियाएं प्रधानचार्य वी के श्रीवास्तव एवं प्रबंधक अंसार अहमद खान की देखरेख में गयी। इस दौरान प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने प्रत्येक मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और मॉडल बनाने के पीछे बच्चों की सोच को सराहा। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में कई प्रश्न किए और बच्चों ने लगातार प्रश्नों का जवाब देकर संतुष्ट किया।
प्रबंधक अनुसार अहमद खान ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के व्यावहारिक पहलू के विकास से उनमें वास्तविक समझ पैदा होती है। विज्ञान, गणित जैसे जटिल विषयों की पढ़ाई इसके व्यावहारिक पक्ष को बढ़ावा देकर रुचिपूर्ण और मनोरंजक बनाया जा सकता है। मॉडल और प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन के द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसी पहल को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करके स्कूल के बच्चों में बढ़ावा दिया जा रहा हैं। नयी सोच के साथ बच्चों ने अपना हुनर दिखाया है। तत्कालीन मुद्दों पर एक से बढ़कर एक मॉडल बच्चों द्वारा बनाया गया है।
राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं गणित के लिए परियोजना बनाकर आठवीं के छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का परिचय दिया। बच्चों के विज्ञान मॉडल की प्रशंसा करते हुए सदा आगे बढ़ने के लिये मार्गदर्शित किया गया।

एच आर ए इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई हु
RELATED ARTICLES

Most Popular