Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बढ़ी सतर्कता

एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बढ़ी सतर्कता

– सुबह आठ बजे 66.48 मीटर रहा जलस्तर, बढ़ने की संभावना

– एक दिन पूर्व 66.40 मीटर दर्ज किया गया था जलस्तर

मीरजापुर (हि.स.)। उत्तराखंड में हुई बारिश के चलते गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 66.48 मीटर दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले 66.40 मीटर जलस्तर था। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण सतर्कता बरतना शुरू कर दिया गया है।

जनपद में भले की बारिश कम हो रही हो, लेकिन उत्तराखंड व हिमाचल तथा दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते वहां की नदियां उफान पर हैं। वहां की नदियों से पानी होते हुए गंगा में पहुंच रहा है। इससे गंगा में भी पानी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को एक सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया। बताया गया कि अभी चिंता की बात नहीं है, क्योंकि गंगा का जलस्तर अभी भी काफी नीचे है। जब 70 मीटर के ऊपर जाएगा, तब थोड़ी बहुत चिंता की बात होगी, क्योंकि यहां पर 77. 724 मीटर खतरे का निशान है। हालांकि वर्ष 2022 में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। इससे पांच ब्लाक छानबे, कोन, सिटी, मझवां व सीखड़ के 300 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। अगस्त व सितंबर महीने में प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है, इसलिए अभी से बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वैसे 36 बाढ़ की चौकियां बनाई गई है।

कमलेश्वर शरण/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular