Friday, April 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअयोध्या भूमि पूजन के चलते आसपास के जिलों में भी रूट डायवर्जन

अयोध्या भूमि पूजन के चलते आसपास के जिलों में भी रूट डायवर्जन

मनोज तिवारी

अयोध्या। बुधवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन करने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते जिले की परिवहन व्यवस्था को बदल दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से अयोध्या होकर लखनऊ और जाने वाले वाहनों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। परिवर्तन मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा और बुधवार की शाम तक प्रभावी रहेगा।
अम्बेडकर नगर जिले में बस्ती और टांडा की ओर से आने वाली वाहनों को सम्हरिया चौराहा से कटरिया याकूबपुर से बाईपास होते हुए महरुआ सुल्तानपुर मार्ग से, आजमगढ़ और बसखारी से आने वाले वाहनों को न्योतरिया से बाईपास से महरुआ सुल्तानपुर मार्ग से, वाराणसी जौनपुर मालीपुर से आने वाले वाहनों को सिझौली से बाईपास से महरुआ सुल्तानपुर मार्ग पर और जलालपुर की ओर से आने वाली वाहनों को सम्मोपुर मौहरिया बाईपास से महरुआ सुल्तानपुर मार्ग से लखनऊ की ओर संचालित किया जा रहा है। वाहनों का रूट डायवर्जन करने के साथ ही जिले में चार स्टापिंग पॉइंट बनाया गया है। इनमें टांडा-मया-अयोध्या मार्ग पर सेवागंज बैरियर, अकबरपुर- अयोध्या मार्ग पर यादवनगर तिराहा बैरियर, भीटी-गोसाईगंज-तारुन मार्ग पर चनहा चौराहा बैरियर और भीटी-हैदरगंज-अयोध्या मार्ग पर भीटी चौराहे का बैरियर शामिल है। बुधवार को अयोध्या में सामान्य लोगों के साथ तीर्थ यात्रियों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों को जिले के स्टांपिंग पॉइंट पर रोका जाएगा और उन्हें देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी, गंगा चिल्ड्रन अकादमी भीटी और रामलाल रामफेर इंटर कॉलेज सेवागंज में रोका जाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन तीनों कालेजों का बुधवार की शाम तक के लिए अधिग्रहण कर लिया है।
बाराबंकी में भी रहेगा डायवर्जन
बाराबंकी एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने जारी बयान में कहा है कि रूट डायवर्जन सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गया। इसके तहत समस्त वाहनों को अयोध्या हाईवे पर चौपुला के पास से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहन बहराइच, गोण्डा होते हुए आगे का सफर तय करेंगे। इसी प्रकार सफदरगंज चौराहे से बदोसराय होते हुए भी वाहन भेजे जाएंगे। डा. चतुर्वेदी ने बताया कि सिर्फ उन छोटे वाहनों को जाने दिया जाएगा जिनके वाहन यूपी 42 वाले होंगे। इसी प्रकार दूसरे वाहनों से जाने वाले उन लोगों को छोडा़ जाएगा जिन लोगों के पास अयोध्या निवासी होने की आईडी होगी। वहीं सरकारी वाहनों के अलावा अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले अनुमन्य लोगों को ही जाने की इजाजत दी जाएगी।

अयोध्या भूमि पूजन के चलते आसपास के जिलों में भी रूट डायवर्जन
RELATED ARTICLES

Most Popular