हत्या मामले में फरार दो आरोपितों के खिलाफ घोषित हुआ 25-25 हजार का इनाम

कानपुर (हि.स.)। पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर में वर्ष 2022 में हुई हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त पनकी तेज बहादुर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पुलिस चौकी में वर्ष 2022 में हुई हत्या मामले में नामजद आरोपित सुरेश और कल्लू काफी दिनों से फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन वे दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार है।

इस प्रकरण को गंभीरता देखते हुए दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त कानपुर डॉ.आर.के.स्वर्णकार के निर्देश पर दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

राम बहादुर/सियाराम

error: Content is protected !!