Tuesday, July 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशस्वस्थ राष्ट्र ही कर सकता है तरक्की: मनसुख मंडाविया

स्वस्थ राष्ट्र ही कर सकता है तरक्की: मनसुख मंडाविया

मेरठ (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने स्वस्थ राष्ट्र ही तरक्की कर सकता है। हम सब स्वस्थ, मजबूत व आदर्श राष्ट्र बनाने में अपनी-अपनी भूमिका अदा करें। प्रधानमंत्री ने आज गरीब की पहुंच तक बडे-बडे अस्पतालों में अपना इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध करायी है। यह सब उनकी दूरदर्शी सोच और पहल पर प्रारंभ हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कारण संभव हुआ।

विकास भवन सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 31 लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में भी तीन प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है, जिसमें प्राइमरी स्वास्थ्य सेवाएं, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं और जिला अस्पताल है। आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य सेवाओं की चतुर्थ स्तंभ है, क्योंकि वह घर-घर जाकर न केवल फीडबैक लेती है बल्कि बीमार मरीजो की जानकारी भी उपलब्ध कराती है। उन्होंने नंगला जमालपुर ब्लॉक जानी की बेबी, अफजाल पावटी की ममता आदि आशा कार्यकत्रियों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियो से संवाद किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जिसमें व्यक्ति अपना हेल्थ रिकार्ड रख सकता है। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से डॉक्टर उसके देख सकता है।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए सबसे पहली जरूरत स्वच्छता है। आयुष्मान भारत योजना से लाखों लोगों को लाभ मिला है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हुआ है, जिसका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि जनपद में करीब 02 लाख 51 हजार आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी है। जनपद में 67 चिकित्सालय सूचीबद्ध है जिसमें 15 सरकारी व 52 प्राईवेट है। चार वर्षाें में 37 करोड 47 लाख रुपए का भुगतान चिकित्सालयों को किया गया है। 17 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक योग के 25 सत्र लगाये जायेंगे। कोविड कंट्रोल पर सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि कोविड कंट्रोल में जनपद में अब तक करीब 77 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण किया जा चुका है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए, जिसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 15 लाभार्थियों में अमीर बख्श, मुनव्वर जहांन, फुरकान अहमद, सुनील कुमार, गौरव, सीमा रावत, देवेन्द्र, बसौती, अरुण कुमार, नैना, अर्जुन, विमला देवी, मोनिया रानी, वरुण रस्तोगी, रजत गुप्ता है। आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) के 10 लाभार्थियों में इमरान खान, विकास, सीमा, निधि, श्रीनिवास, काजल, पायल, योगेश कुमार शर्मा, नीरज, शकील हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 06 लाभार्थियों में राधिका, सीमा गुप्ता, मधु, माया, रिया व पिंकी शामिल हैं।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular