सौतेले पिता पर लगा चार साल से शाारीरिक संबंध बनाने का आरोप

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक सौतेले पिता द्वारा अपनी बेटी से चार साल से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बेटी ने साहस कर कोतवाली नगर में सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। रविवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

पीड़ित युवती का कहना है कि वह हिन्दू ब्राहमण परिवार की है। लगभग 12 वर्ष पूर्व उसकी मां व पिता में मनमुटाव हो जाने पर पिता ने उसकी गर्भवती मां को घर से निकाल दिया था। तभी से मां इरफान के साथ रहने लगी थी। दोनों ने शादी कर ली तथा मां ने अपना नाम बदलकर शाहाना बेगम रख लिया। सौतेला पिता उन्हें लेकर नोएडा सेक्टर 92 में रहने लगा। 

पीड़ित के अनुसार लगभग चार वर्ष पूर्व जब वह 15 वर्ष की थी, उसके सौतेले पिता की नीयत उस पर खराब हो गयी और उसने उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बना लिये। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत की धमकी देने पर सौतेला पिता उसके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा तथा प्रायः शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। 

ताजा मामले में पीड़ित के अनुसार उसका सौतेला पिता इरफान दो जुलाई को उसकी मां-भाई के साथ उसे बालाजी घुमाने ले गया तथा वहां से एटा ले आया। यहां चार जुलाई की रात लगभग 10 बजे उसने पुनः शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। पीड़ित के विरोध के चलते वह जबरदस्ती कर ही रहा था कि मां भी आ गयी। मां द्वारा भी इसका विरोध किये जाने पर उसने दोनों से मारपीट की तथा गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। इस पर किसी तरह बचकर दोनों मां-बेटी पुलिस के पास पहुंची तथा अपनी व्यथा सुनाई। 

कोतवाली नगर प्रभारी अशोक कुमार सिंह के अनुसार मामला संवेदनशील है। फिलहाल पीड़ित से मिली तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

error: Content is protected !!