Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दस गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दस गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। शहर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मंगलवार देर शाम सदर कोतवाली पुलिस ने किया। जहां से पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिससे मोहल्ले वाले भी बहुत परेशान हैं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला थाना इंचार्ज सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख सेक्स रैकेट चला रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी में पांच युवक पांच युवतियों को पकड़ा है। पुलिस पकड़े हुए सभी लोगों को थाने ले आई जहां सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। इसमें पांच युवक और पांच युवतियों की गिरफ्तारी की गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular