Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीबीआई पर भरोसा नहीं : उदित राज

सीबीआई पर भरोसा नहीं : उदित राज

हाथरस(हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज देर शाम हाथरस के चंपदा कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। यहां तक की उन्होंने कहा कि हमें सीबीआई पर भरोसा नहीं है।
उदित राज ने कहा कि अगर सीबीआई जांच हुई तो पीड़िता के साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने ये तक कह दिया की सीबीआई सरकार की तोता है। डॉ. उदित ने कहा कि कहा कि सारे दलों की एक कमेटी बने उसके नीचे एक्सपर्ट हों तब जाकर के सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि आरोपी का साथ देने वालों ने धारा 144 के बावजूद आरोपियों के पक्ष में सभा की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को जब तक मोदी जी सीएम पद से नहीं हटाएंगे, यहां जंगल राज रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular